*बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता):-* राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के प्रयास हुए सफल।। 19 मार्च 2021 को संसद के शीतकालीन सत्र में देश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास निर्माण की राशि बढ़ाने हेतु किया था सवाल।। सांसद डॉ. सोलंकी ने अपने सवाल के माध्यम से सरकार से आग्रह किया था कि आप जो प्रधानमंत्री आवास बनाये जा रहे हैं उनकी लागत , मूल्य वृद्धि की वजह से बढ़ती जा रही है ,और पहाड़ी क्षेत्रों में आदिवासी इलाकों में सामान ले जाने में दिक्कत होती है जिससे लागत ज्यादा बैठती है । मूल्य वृध्दि के कारण कहीं प्लास्टर के लिए और कहीं फर्श के लिए पैसा नहीं मिल पाता है तो क्या भविष्य में इसकी लागत में वृद्धि करने का विचार है? जिस पर 6 अगस्त 2024 को सरकार की ओर से आदेश पारित किया गया । जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 से ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास के लिए हितग्राहियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये।। राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास की इस स्कीम को बनाकर 12 करोड़ से अधिक आदिवासी भाई और बहनों की के पक्के मकानों का सपना पूरा किया।।। मैं इस अभिनव और अद्भुत योजना के लिए प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।।