आगर-मालवा | 28-जनवरी-2017 जिले में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर उच्च पदों पर आसीन होने वाले प्रतिभागियों के सपनों को उड़ान देने के लिये जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा तैयारी हेतु जिले में निःशुल्क कोचिंग क्लास कलेक्टर श्री डी.व्ही.सिंह के निर्देश एवं अपर कलेक्टर श्रीमती संघमित्रा गौतम के मार्गदर्शन में प्रारम्भ की गई। जिसमें अपर कलेक्टर श्रीमती गौतम द्वारा दिये गए सराहनीय योगदान हेतु उन्हें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
अपर कलेक्टर श्रीमती गौतम सम्मानित