शाजापुर | 28-जनवरी-2017 जिला मुख्यालय पर आयोजित 4 दिवसीय शाजापुर उत्सव के तीसरे दिन जिले के 18 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। तीसरे दिन के समारोह का शुभारंभ विधायक श्री अरूण भीमावद, कलेक्टर श्रीमती अलका श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तीसरे दिन के समारोह में जिले भर के नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपस्थित नागरिकों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रशंसा की। समारोह में संस्कार पब्लिक स्कूल अकोदिया ने स्वागत गीत, इटर्नल स्कूल आफ शाजापुर ने गंगा बहती हो क्यों, नटराज डांस क्लासेस शाजापुर ने बोलो हर-हर शिव तांडव, उत्कृष्ट विद्यालय कालापीपल ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, सहज पब्लिक स्कूल शाजापुर ने नव दुर्गा स्तुति, कन्या उमावि शुजालपुर मंडी ने देश भक्ति, सरस्वती शिशु मंदिर शाजापुर ने देश भक्ति, फेम गुरूकुल मक्सी ने राजस्थानी, उत्कृष्ट शारदा उमावि शुजालपुर मंडी ने देश भक्ति, उमावि भरड़ ने राजस्थानी, कौटिल्य एजुकेशन शाजापुर ने पेरोडी तिरंगा, पायोनियर स्कूल शाजापुर ने और रंग दे रे, टैगौर कान्वेन्ट स्कूल पानखेड़ी ने राजस्थानी, सहारा कालापीपल ने शिव तांडव, ज्ञानदीप एकेडमी शुजालपुर ने छोटी सी प्यारी सी नन्ही परी, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि शाजापुर ने उड़े उडे़ मन उड़े गीत पर मन मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। फैंन्सी ड्रेस प्रतियोगिता शाजापुर उत्सव में तीसरे दिवस फैंन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। प्रतियोगिता में अंजली त्यागी, मुदस्सीर, सोहेल, चन्द्रेश जैन, कुणालसिंह राठौर, आदित्य बोस, गोल्डी राठौर, जोया खां, प्रेरणा सिसोदिया, अंतिम बाला, दक्ष कपूर, अनुष्का जोशी, किंजल कोठारी, स्वयं छबलानी, अन्वि जैन, दिशा भावसार, सुभांगिनी पाराशर, करीना राजपुत, निलोफर मंसुरी, शगुफ्ता मेव, गर्विल जैन, साक्षी भारद्वाज, दृष्टि गर्ग, नफिसा आनवाला, सकीना किराना वाला एवं जैनब रंगवाला ने हिस्सा लिया। पुरस्कारों का वितरण शाजापुर उत्सव में तीसरे दिवस दिन में संपन्न हुई चेयर रेस एवं नींबू-चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में अव्वल आए विजेताओं को संध्याकालिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार दिए गए। इन प्रतियोगिताओं में कलेक्टर श्रीमती अलका श्रीवास्तव ने भी हिस्सा लिया था। नींबू-चम्मच दौड़ की विशेष प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अनुषा जोशी तथा द्वितीय स्थान पर कलेक्टर श्रीमती अलका श्रीवास्तव रही। सिनियर वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर निशा पवैया, द्वितीय स्थान पर संगीता पांचाल तथा तृतीय स्थान पर मीनाक्षी मंडलोई रही। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम भावना गोस्वामी, द्वितीय मटक सेंगर तथा तृतीय स्थान पर राधा शर्मा रही। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भी कलेक्टर श्रीमती श्रीवास्तव ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में सिनियर वर्ग में योगिता जोशी प्रथम, पूजा पटेल द्वितीय तथा कलेक्टर श्रीमती श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रेरणा सिसौदिया, द्वितीय स्थान पर भवी जैन तथा तृतीय स्थान पर पलक शर्मा रही।
शाजापुर उत्सव में तीसरे दिन 18 विद्यालयों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ -