बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता)- गुरुवार को दिल्ली में खरगोन बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल ने केंद्रीय पर्यावरण,वन, एवं जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर लोकसभा क्षेत्र खरगोन बड़वानी में ग्राम सिरवेल में विद्युत लाईन व धुलकोट में विद्युत उपकेंद्र आमझिरी से शिवन्यापानी रोड़, वहीं सोनखेड़ी में तालाब सहित अन्य विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की एवं क्षेत्र से संबंधित अन्य विषयो से अवगत केंद्रीय को अवगत मंत्री कराया । सभी मुद्दे जनहित से जुड़े हुए है जिनको देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने शीघ्र निराकरण हेतु आश्वस्त किया।