बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता)- पुलिस कप्तान बडवानी पुनीत गेहलोद के दिशा निर्देश में जिले में अवैध गतिविधियों – अवैध शराब , जुआ - सट्टा , गौवंश परिवहन, आर्म्स आदि पर अंकुश लगाने व प्रभावी कार्यवाही हेतु जिले में चलाया जा रहा हैं ऑपरेशन प्रहार। पुलिस अधीक्षक जिला बडवानी पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार अवैध जुआ और सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं। इस अभियान के तहत कल देर रात मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग अवैध जुआ बंधान रोड नाले के पार ग्राम आमल्यापानी में खेल रहे हैं इस सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बडवानी अनिल पाटीदार व एस.डी.ओ.पी. बडवानी दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बडवानी निरी. दिनेश कुशवाह के नेतृत्व में रात्रि गस्त टीमों द्वारा उक्त स्थान पर दबिश दी गई । दबिश में 12 व्यक्तियों को अवैध रूप से जुआ खेलते पकड़ा। उनके कब्जे से 1,57,030 रुपये नगदी और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना बडवानी पर अपराध क्रमांक 437/2024 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । बडवानी पुलिस की यह कार्यवाही ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई हैं। जो कि अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ जारी लगातार रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया हैं कि अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ शख्त कार्यवाही की जायेगी और क्षैत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये हर संभव प्रयास किये जायेंगे। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की हैं कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दे ताकि त्वरित एंव प्रभावी कार्यवाही की जा सके। थाना प्रभारी बडवानी निरीक्षक दिनेशसिंह कुशवाह, उनि रविन कन्नोज, उनि उषा सिसोदिया, प्रआर 342 हरेसिंह, प्रआर 523 संजय, आर 253 दीपक जमरे, आर 470 सुरेन्द्र, आर 460 गजेन्द्र चौहान, आर 376 योगेश, आर 132 जितेन्द्र, आर 201 राजीव, आर 484 अनिल, आर 113 संजय की सराहनीय भूमिका रही है।