शाजापुर   गंभीरतम बीमारियों से ग्रसित रोगियों को बिना किसी परेशानी के स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश से जिला मुख्यालय पर आज मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शुजालपुर विधायक श्री जसवंत सिंह हाड़ा उपस्थित थे। इस मौके पर शाजापुर विधायक श्री अरूण भीमावद ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अलका श्रीवास्तव क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ. निधी व्यास, उप संचालक स्वास्थ्य तथा ओआईसी शाजापुर डॉ. प्रमोद चन्द्रा भी मौजूद थे। इसके पूर्व कालापीपल विधायक श्री इन्दर सिंह परमार ने भी शिविर का अवलोकन किया। इस मौके पर शुजालपुर विधायक श्री हाड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी लोग स्वस्थ रहे इसके लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आज के दिन स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित करवाया है। इस शिविर में गंभीरतम बिमारियों से ग्रसित रोगियों के उपचार के लिए चिन्हांकित किया जाएगा। साथ ही उन्हे उपचार के लिए अन्य चिकित्सालय हेतु रेफर भी करेंगे और उपचार में लगने वाले व्यय का प्राक्कलन भी देंगे। उन्होंने कहा कि बीमारों को सहायता प्राप्त करनें के लिए अब भोपाल चक्कर लगाने की कतई आवश्यकता नहीं है। जिला कलेक्टर स्वयं दो लाख रूपए तक राशि स्वीकृत कर सकते है। दो लाख रूपए से अधिक के व्यय के लिए संभागायुक्त स्वीकृति देंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री का सपना है कि प्रदेश का हर व्यक्ति स्वस्थ्य रहें। इस अवसर पर विधायक श्री भीमावद ने कहा कि बीमार व्यक्ति के परिवार पर आर्थिक बोझ न पड़े इसके लिए ही स्वास्थ्य सेवा शिविर लगाया गया है। यहा पर चिन्हित रोगियों का मुफ्त ईलाज होगा। कलेक्टर श्रीमती श्रीवास्तव ने राज्य बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं राज्य बीमारी सहायता निधि योजना से अवगत कराया। इस अवसर पर सीएमएचओं डॉ. अनुसूया गवली सिंहा ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस मौके पर डॉ. बसंत भट्ट ने भी उद्बोधन दिया। चिकित्सकों ने दी सेवाए शिविर में मेदान्ता चिकित्सालय इन्दौर के चिकित्सक डॉ. राम शुक्ला, डॉ. अंकित माथुर, डॉ. सी.एस. अग्रवाल शैलबी अस्पताल इन्दौर के डॉ. अभिषेक भानू, डॉ. रोकश जैन और दिव्या चिकित्सालय भोपाल के आडियोमेटरी जांच के लिए श्री धर्मेन्द्र ने सेवाए दी। इसके अलावा जिले के चिकित्सक डॉ. सुनील सोनी, डॉ.वीरेन्द्र नोडिया, डॉ. भूदेव मेहता, डॉ. आर.के. वर्मा, डॉ. धनजीत बड़ोदिया, डॉ. नरेन्द्र गोमे, डॉ. एम.एम.खरे, डॉ. रामचित्र चक्रवर्ती, डॉ, इन्दु राठौर तथा डॉ.एस.डी जायसवाल ने पेरामेडिकल स्टाफ के साथ सेवाए दी। कार्यक्रम में श्री देवीसिंह भीमावद, जिला पंचायत सदस्य श्री नवीन शिन्दे, श्री शीतल भावसार, श्री जसवंत सिंह मेवाड़ा श्री महेश भावसार, श्री दिनेश शर्मा, श्री रमेश पाटीदार भी उपस्थित थे। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों एवं अतिथियों के प्रति डॉ. संजय खंडेलवाल ने आभार माना।