गुना | 28-जनवरी-2017 अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला शिक्षा अधिकारी गुना ने औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए छः शिक्षकों की एक-एक वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश दिया है। इन शिक्षकों में श्री राजेश कुमार मीना सहायक अध्यापक शा.मा.वि. हमीरपुर, श्री हरीराम अहिरवार सहायक अध्यापक शा.प्रा.वि. हमीरपुर, श्रीमती सुनीता जैन सहायक अध्यापक शा.क.प्रा.वि. परवाह, श्रीमती सकुन्तला नामदेव सहायक अध्यापक शा.क.प्रा.वि. परवाह, श्री देवीलाल दांगी सहायक अध्यापक शा.क.प्रा.वि. परवाह एवं श्रीमती यशोदा दांगी सहायक अध्यापक शा.प्रा.वि. लालोनी की एक-एक वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है।