तलेन - (सतीश यादव )नगर मे स्वछता अभियान की धज्जिया उड़ाई जा रही है लाखो रूपये स्वछता अभियान पर खर्च के बावजूद नगर के हालात दयनीय स्तिथि मे है वही नगर परिषद मे कार्यरत कर्मचारी व अधिकारी मोके पर मिलते ही नहीं है बुधवार को नगर परिषद तलेन मे उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव नगर मे फैली अस्वछता व कर्मचारीयों की अनुपस्थिती को ले कर धरने पर बैठे वही उन्होंने आरोप लगाया की अभी समय 4:30 बजे है मै नगर परिषद मे आया हु मेने पूछा सी एम ओ साहब कहाँ है तो उन्होंने बताया की वो तो छुट्टी पर है वही उन्होंने जिसे प्रभारी बनाया मोहमद जावेद वो भी मुझे कही नजर नहीं आये. वही परिषद मे एक्के दुक्के कर्मचारियों को छोड़कर कर अधिकतर शाखाओ के काफ़ी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए वही स्वछता दरोगा बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करता है जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के भी पैसे मांगता है यह आरोप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने लगाए वही नगर मे स्वछता अभियान की हालात खराब है वही उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव ने चेतावनी दी है अगर समय रहते अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो मै अनिश्चित कालीन धरने पर बैठूंगा. इस बारे मे किया कहते जिम्मेदार. *----मै अवकाश पर हु मै सोमावर को आऊंगा* अशोक ठाकुर मुख्य नगर परिषद अधिकारीनगर परिषद तलेन
नगर मे बढ़ रही अस्वछता से परेशान होकर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बैठे धरने पर