तलेन /राजगढ़ - मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ राजगढ़ जिला इकाई के तत्वाधान मे अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राजगढ़ जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर राजगढ़ को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के नाम अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। प्रतिवर्ष मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करता है बुधवार को जिला मुख्यालय पर राजगढ़ जिले के सभी पत्रकार खिलचीपुर आगे पर एकत्रित हुए यहां से संघ के प्रांतीय महासचिव सत्यनारायण वैष्णव के नेतृत्व में संभागीय महासचिव संजय राठौर जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल जिला महासचिव सुरेश शर्मा सहित अन्य पत्रकार साथियों के साथ रैली निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां पर ज्ञापन का वचन प्रांतीय महासचिव सत्यनारायण वैष्णव द्वारा किया गया तत्पश्चात जिला कलेक्टर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राजगढ़ जिले के पत्रकार साथी कमल चौरसिया नागेश जोशी मनीष गौतम गजराज मीणा महेश शर्मा विजयपाल सिंह परमार प्रेमदास वैष्णव ओपी जोशी लक्ष्मी चंद चौधरी विनोद शर्माओम प्रकाश सेन मोहन सेन राजपाल सिंह अतीकमंसूरी खुजनेर  जिला कोषाध्यक्ष सतीश यादव प्रमोद सिंह सकतावत अतीक खान राजगढ़ रवि सेन दिनेश विश्वकर्मा प्रदीप बंसल करीम खान अमित दुबे आदि बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।