सारंगपुर,,, सारंगपुर स्थित राठी मांगलिक परिसर में रविवार दोपहर में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करने पहुंचे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्वागत राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम टेटवाल के नेतृत्व में जनपद की सभी ग्राम पंचायत के चुने हुए सरपंचो द्वारा किया गया उसके बाद नगर में सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले महादेव मित्र मंडल के पदाधिकारी वा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओ द्वारा गर्म जोशी से किया गया स्वागत भाषण देते हुए राज्य मंत्री गौतम टेटवाल द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वा आँगनतुक अतिथियों का स्वागत किया! उसके बाद भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर द्वारा उपस्थित कार्यकर्त्ता बंधुओ वा उपस्थित महिलाओ को सम्बोधित करते हुए कहा की में कुछ नहीं हुँ यह परम्परा है और परम्परा के अनुसार मुझे पार्टी ने आपकी सेवा का अवसर दिया है और कहा की हो सकता है मुझसे कोई गलती हुई हो में आपके कार्य करने में चूक गया होगा पर मैंने पूर्ण ईमानदारी से सबका साथ सबका विकास की और काम करते हुए केंद्र और राज्य की सभी योजनाओं को लागु कराने में अपनी और से मेहनत की अब आपकी बारी आप भी चुनाव लड़ रहे कमल के फूल को अपना समर्थन देकर अपनी और से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने में एक पुष्प आप भी यह से भेजे! वही केबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा की विकास की गंगा को आगे बड़ाने वाले नरेन्द्र मोदी जिन्होंने देश की सीमाओं पर रक्षा करने वाले सेनिको का मान सम्मान बड़ाने वाले मोदी जी, गांव में पक्के मकान देकर गरीब कल्याण करने वाले, किसान को सम्मान राशि देकर किसान का सम्मान बड़ाने वाले माननीय नरेन्द्र मोदी जी के हाथ मजबूत रोडमल नागर को वोट देकर करें! कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश के मुख्या मोहन यादव ने कहा की हमने अपने संकल्प पत्र को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है हमने गेंहू पर तीन सौ रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देकर गेंहू खरीदने की प्रक्रिया की शुरुवात की है हमारा संकल्प पांच साल के लिए है हम किसान के गेंहू तीन हजार रुपये क्विंटल खरीदने का काम करेंगे कांग्रेसी कहते थे की मुख्यमंत्री बदले अब लाडली बहना योजना की राशि बंद हो जाएगी हमने उन बहनो को पहले दस तारिख और अब पांच तारीख राशि डालने का कार्य किया है! पहले हेलीकाप्टर से उड़ना और उसकी सवारी करना बड़े लोगो का काम था पर आज हमने हर गरीब को यह सुविधा मिले और ओ अपना इलाज एयर एम्बुलेंस की सेवा लेकर बड़े नगरो में पहुँच कर करा सके इसके लिए एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की यही नहीं हमने हर व्यक्ति हेलीकाप्टर से तीर्थ दर्शन करें उसके लिए हेलीकाप्टर सेवा तीर्थ स्थलों तक पहुँचाने का कार्य किया है! सम्मेलन में कांग्रेस को आड़े हाथों लेटे हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा की कांग्रेस कहती थी की कश्मीर से धारा 370 हटी तो देश में आशंति का माहौल पैदा होगा और उसी असम्भव कार्य को नरेन्द्र मोदी जी ने पूरा किया और हमारे आदर्श पंडित शायमा प्रशाद मुखर्जी का स्वप्न पूरा किया आज कश्मीर जो ऋषि मुनियो की धरती वह शांति का माहौल है और लाल चौक तक लोग रात को एक एक बजे तक अपना व्यवसाय चला कर अपने परिवार को पाल रहे है वह धारा 370 हटने के बाद रोजगार के अवसर बड़े है और आज पाक अधिकृत कश्मीर के लोग भी भारत में मिलने के लिए आतुर है और यह मोदी जी के कारण सम्भव हुवा है! कांग्रेस हमेशा राम मंदिर के बनाने के विरोध में रही और भगवान राम का मंदिर निर्माण का ऐतिहासिक फैसला सर्वोच्च न्यायालय ने लिए और आज भगवान राम का भव्य मंदिर मोदी सरकार में बन कर तैयार हुवा इतना ही नहीं कांग्रेस कहती थी राम मंदिर बना तो देश में दंगे होंगे लेकिन राम मंदिर बना भी और इस फैसले का मुस्लिम वर्ग ने भी स्वागत किया अरब देश के आबू धाबी में भी भव्य मंदिर के निर्माण का स्वप्न को भी पूरा किया आज आबूधाबी में भी मंदिर बन कर तैयार है! मोदी जी ने असम्भव को सम्भव किया है इस लिए आप नरेन्द्र भाई मोदी सरकार की डबल इंजम सरकार बनाने के लिए अपनी और से हर बूथ को मजबूत करने के संकल्प पर कार्य करें! इस अवसर पर खिलचीपुर विधायक हजारी लाल दाँगी, जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, नपा अध्यक्ष पंकज पालीवाल, पचौर नपा अध्यक्ष विकास करोड़िया, जनपद अध्यक्ष देवनारायण नागर,नपा उपाध्याय श्री मति भावना नीलेश वर्मा,जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री मति बबिता जुलानिया, अक्षय सक्सेना,जिला मंत्री भाजपा कैलाश नागर, जगदीश नागर,राधेश्याम लहरी,मंडल अध्यक्ष सतीश बैस,घनश्याम नागर,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राहुल पुष्पद,पृथ्वीराज टेटवाल, अमित सक्सेना, डाक्टर राजेंद्र मिश्रा, निलेश वर्मा, सुधीर श्री माल, पर्वत सिंह मंडलोई, गोपाल वैध, सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव, पंच परमेश्वर, पन्ना प्रमुख एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे!. इस अवसर पर भाजपा की रीती नीति यशस्वी प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय के कार्यों से प्रभावित होकर कई कांग्रेसी कार्यकर्ता ने भारतीय जनता पार्टी की शपथ ली एवं कहा कि कांग्रेस में रहते हमारी आत्मा हमे धिक्कारती थी,, अब हम भाजपा के साथ जुड़कर देशहित राष्ट्रहित के लिए खुले मन से कार्य कर सकेंगे ,,बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित रहे ,, सम्मेलन का मंच संचालन मनोज जैन द्वारा किया गया!