राजगढ़ /पचोर - दिनांक 11.03.24 को श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी रामगिरी जी महाराज (बाबा डंडा वाले) शनि मंदिर आश्रम पचोर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 10.03.24 को मैं ग्राम लसूडलिया जागीर किसी काम से गया था व मेरा पुजारी धर्मवीर मंदिर के कमरे में सो रहा था उठने के बाद मंदिर का झाडू पोंछा लगाने गया तो उसने देखा कि शनि महाराज के सिर को चांदी का मुकुट सिर पर नहीं था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर के अंदर घुसकर चांदी का मुकुट कांच का दरवाजा खोलकर चोरी कर ले गया है । कीमती करीबन 20000 रूपए का की रिपोर्ट पर अज्ञात व्युक्ति के विरूध्दल अपराध पंजीबध्दक कर विवेचना में लिया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ श्री आदित्य मिश्रा (IPS) के द्वारा जिले में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आलोक कुमार शर्मा एवं एसडीओपी महोदय सारंगपुर श्री अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पचोर निरीक्षक आकांक्षा शर्मा के नेत्रत्व में थाना पचोर पुलिस सउनि मोतीलाल वर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्तश हुई कि एक व्यिक्ति कुछ सामान बेचने की फिराक में जेडी मार्केट में कलाली के पास बैठा है । मुखबिर की सूचना पर सउनि मोतीलाल वर्मा हमराह स्टाेफ केकलाली के पास जेडी मार्केट पचोर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे स्टाप व राहगीरों की मदद से घेराबंदी कर पकडा व उसका नाम पता पुछा जो अपना नाम ओमप्रकाश पिता कालुराम वर्मा उम्र 35 साल नि. ग्राम मउ सुठालिया थाना सुठालिया को होना बताया जिसकी तलाशी ली तो शर्ट के अंदर सामने एक चांदी जैसा मुकुट रखे मिला जिसके सम्बन्ध में पूछताछ किया जो बताया कि 20-25 दिन पहले शनि मंदिर कालोनी के शनि महाराज के सिर से चांदी का मुकुट चोरी किया था । उक्त माल थाना हाजा के अपराध सदर का होने से मुताबिक जप्ती पत्रक के मौके पर समक्ष पंचान जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी के वर्ष 2006 से लगातार चोरी, जुआ, आर्म्स एक्ट, अवैध शराब, लडाई झगडा मारपीट के अपराध पंजीबध्द है । आरोपी थाना कोतवाली राजगढ के अपराध में फरार है जिसका माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारण्ट जारी किया गया है । आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया । उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी पचोर निरीक्षक आकांक्षा शर्मा, सउनि मोतीलाल वर्मा, आर 715 राजकिशो गुर्जर, आर 301 अक्षय रघुवंशी का विशेष योगदान रहा है ।
पचोर शनि मंदिर मे हुई चोरी का हुआ खुलासा चांदी के मुकट के साथ आरोपी गिरफ्तार