तलेन गुरुवार को यादव अहीर समाज क्षेत्र राजगढ़ शाजापुर का 23 वां विवाह सम्मेलन श्री कृष्ण धाम लाटाहेडी में संपन्न हुआ । इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में पंडित दुर्गा शंकर के सानिध्य में विधि विधान पूर्वक 37 जोड़े अग्नि को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बंधे। वहीं सामुहिक विवाह सम्मेलन में दुरदराज के क्षेत्रों से आए समाज व अन्य समाज के बंधुओ ने परिणय सूत्र में बंधे नव दंपतियों को आशीर्वाद स्वरूप कन्यादान के लिए राशि भेंट की गई। कन्यादान में 1 लाख 85 हजार की राशि प्राप्त हुई।प्राप्त राशि को विवाह सम्मेलन समिति द्वारा सभी दुल्हनों में बराबर बराबर बांट दिया गया। समिति द्वारा नव दंपतियों को गृहस्थी का समान व अन्य सामग्री प्रदान की गई। वही मंडप छाया का संचालन शिक्षक गोपाल कृष्ण यादव द्वारा किया गया। सम्मेलन में रहीं व्यवस्था सामूहिक विवाह सम्मेलन में समिति द्वारा लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया। सम्मेलन में व्यवस्थित भोजन व्यवस्था व साफ व शुद्ध पेयजल व्यवस्था की गई थी। साथ ही सम्मेलन में नगर परिषद तलेन व पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।साथ ही सम्मेलन में पटेल परिवार तलेन व यादव समाज लाटाहेडी द्वारा निशुल्क की चाय की व्यवस्था की गई तथा स्वर्गीय पटेल बनेसिंह यादव की स्मृति में शुद ठंडे जल की व्यवस्था की गई। छाया चित्र, चांदी के सिक्के किए भेंट वहीं सामुहिक विवाह सम्मेलन में फोर्स एकेडमी इंदौर, सांवरिया परिवार सारंगपुर, व श्री नारायणी सेना , यादव डिफेंस एकेडमी उज्जैन द्वारा सभी नव दंपतियों को तस्वीर भेंट की गई। साथ ही इंजीनियर दयाराम यादव बड़ोदरा द्वारा नवदंपतियों को चांदी के सिक्के भेट किये गये।