राजगढ़ जिले में 68 वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2017 हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में जिला पंयायत अध्यक्ष श्रीमति गायत्री जसवंत गुर्जर ने ध्वाजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया उमंग एवं उत्साह के प्रतीक रंगीन गुब्बारे मुक्त आकाश में छोडे तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनीनी एवं मीसाबंदियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे, पुलिस अधीक्षक डॉ.श्रीमति हिमानी खन्ना मौजूद रहे। समारोह में रक्षित निरीक्षक श्री पुरषोत्म विश्नोई के नेतृत्व में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस, होमगार्ड, रेडक्रास सीनियर एवं जूनियर स्काउट सीनियर, गर्ल्स स्काउट और शौर्यादल ने अनुशासित आकर्षक मार्च पास्ट किया। ग्रामोद्योग एवं कुटीर उद्योग, पंचायत ग्रामीण आवास, कृषि एवं उन्नत तकनीकी, वन, सर्वशिक्षा अभियान, उद्योग एवं व्यापार, यातायात पुलिस तथा स्वास्थ्य विभागों द्वारा आकर्षक चलित झांकियों का प्रदर्शन किया। राजगढ नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजगढ नगर की शासकीय कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय केन्द्रीय विद्यालय के साथ ही इस वर्ष जीरापुर विकासखण्ड के छात्र-छा़त्राएं भी शामिल हुए और बहुरंगी सांस्कृतिक छटा बिखेरी। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागीय शासकीय सेवकों एवं अन्य सराहनीय तथा प्रशंसनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया। आकर्षक मार्चपास्ट के लिए सीनियर वर्ग में विशेष सशस्त्र बल को प्रथम, जिला पुलिस बल को द्वितीय तथा जूनियर वर्ग में जूनियर रेडक्रास को प्रथम एवं सीनियर रेडक्रास को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों में अंचल कानवेंन्ट स्कूल जीरापुर को प्रथम, स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार शासकीय कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय को प्रदान किया गया। समारोह में सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राओं को संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया। आकर्षक चलित झांकियों के प्रदर्शन के लिए स्वास्थ्य विभाग को प्रथम, महिला बाल विकास को द्वितीय एवं यातायात पुलिस को तृतीय पुरस्कार से नवाज़ा गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष म.प्र.खादी ग्रामोद्योग बोर्ड राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री रघुनंदन शर्मा, राजगढ विधायक श्री अमर सिंह यादव, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बद्रीलाल यादव, राजगढ नगर पालिक परिषद अध्यक्ष श्रीमति मंगला शैलेष गुप्ता सहित बडी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।
हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति गुर्जर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, आकर्षक चलित झांकियों का प्रदर्शन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन