तलेन - [ सतीश यादव ]मंगलवार को तलेन क्षेत्र में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र की फसलों में काफी नुकसान हुआ है। उसी को लेकर जब राज्य मंत्री नरसिंहगढ़ क्षेत्र में फसलों को देखने पहुंचे थे। जब राज्य मंत्री नगर तलेन पहुंचे तो उन्होंने किसानों से फसलो को लेकर चर्चा की। जब किसानों ने खेतों में जाने के लिए मंत्री जी से चर्चा की तो मंत्री ने कहा मैं कुरावर छेत्र में दौलत पूरा में खेतो में देख आया हु गिरदावर पटवारी देखेंगे वो रिपोर्ट देंगे मेरे खेत मे जाने से कुछ नही होगा इसी बात को लेकर किसान धरने पर बैठ गए लकरीब 1 घण्टे तक स्टेट हाईवे 752c को जाम कर रखा जब मोके पर छेत्रिय विधायक मोहन शर्मा पहुचे उन्होंने किसानों से चर्चा की कहा मैं आपके साथ चलता हूं आपके खेतो पर चलता हूं फसल देखने तब जा कर किसानों ने धरना खत्म किया वही छेत्रिय विधायक मोटर सायकिल पर सवार होकर नष्ट हुई फसलों को देखने पहुँचे फसलों को देखा व मोके पर मौजूद नायब तहसीलदार व पटवारी को नुकसान हुई फसलों का सही आकलन कर सर्वे करने के निर्देश दिए । इस बारे में जिमेदारों का कहना - किसानों का जो नुकसान हुआ है उससे मैं बहुत दुःखी हु किसान अन्नदाता है हमने कलेक्टर साहब से बात की है जल्द से जल्द सर्वे करवा कर उसकी उसकी रिपोर्ट पेश करे ओर हम प्रयास करेंगे किसानों को हर संभव मदद मिले मोहन शर्मा विधायक नरसिंहगढ़ कलेक्टर महोदय के निर्देश व विधायक जी के द्वारा सभी गांवों दौरा किया गया सभी पटवारी गांवों में लग गए है जो भी नुकसान हुआ है सर्वे के बाद क्लीयर हो पायेगा । प्रियंक श्री वास्तव नायब तहसीलदार तलेन
राज्य मंत्री के खेतों पर नहीं जाने को लेकर धरने पर बैठे किसान, किया चक्का जाम क्षेत्रीय विधायक के पहुंचने पर किया धरना खत्म