तलेन [सतीश यादव ] - नगर तलेन व आसपास में भू माफियाओ ने सक्रिय हो कर अवैध कॉलोनिया काट दी है जहाँ पर न तो किसी भी प्रकार की कोई कागजी कार्यवही की गई व न ही कॉलोनियो में कोई सुविधाये है वही इन कॉलोनीयो के कमीशन एजेंट द्वारा लोक लुभावन वादे कर उलझाया जाता है इसी तरह तलेन में इकलेरा रोड पर माँ वैष्णवी कॉलोनायजर द्वारा उगल नदी के किनारे डूब छेत्र में धड़ल्ले से अवैध कॉलोनी काटी जा रही है वही अवैध कॉलोनायजर उस जमीन को ओने पौने दामो में बेच कर जम कर चांदी कर रहे है वही उल्लेखनीय है यह छेत्र बिल्कुल उगल नदी के किनारे स्तिथ जहाँ पर कई बार बारिश का पानी किनारे छोड़ कर आसपास फैल जाता है इस अवैध कॉलोनी में भी कई बार पानी भरा चुका है वही इस तरह की भूमि कॉलोनी काटने भविष्य कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है वही ऐसा नही है इस पूरे मामले में प्रशासन को नही मालूम है वैष्णवी कॉलोनी में कई प्रधानमंत्री आवास का व अन्य आवास बना लिए गए प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी जान कर भी अनजान बने हुए है *बिना सुविधा के काट दी बिना परमिशन* काट दी कॉलोनी वैसे नगर सहित जिले में कई अवैध कालोनियां है जहाँ कोई न तो नियम है न ही जरूरी परिमशन है साथ बिजली सड़क पानी मूलभूत सुविधाओं का बहुत अभाव है वही कॉलोनी में प्लॉट लेने वाले लोग सुविधाओं के नही होने से अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है वही इसी तरह इकलेरा रोड पर वातरे मैरिज गार्डन के सामने वृन्दावन कॉलोनी के नाम से हरे भरे पेड़ काट कर सिंचित कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनाइजर द्वारा बिना परमिशन व नियम के कालोनी काटी जा रही है चोरी छुपे नक्शा बना कर कुछ लोगो द्वारा कमीशन पर इस कॉलोनी में प्लाट की बुकिंग की जा रही है वही नगर विधुत मंडल के पीछे मुरम का रोड बना कर अवैध रूप से भू माफिया गुपचुप तरीके से प्लॉट काट कर खूब चांदी काट रहे है वही इनमें भी किसी भी तरह कोई सुविधाये नही है ना कोई परमिशन है वही जिम्मेदार भी आंख बांध कर जान बूझ का अनजान बने हुए है ।आखिर जिम्मेदार कब इन पर कार्यवाही करेंगे यह सोचनीय इन अवैध कॉलोनायजर के खिलाफ हमारी मुहिम लगातार जारी रहेगी। इस बारे में जिमेदारों का कहना ।। मुझे समाचार पत्रों के माध्यम से जानकरी मिली है हमने एक दल बनाया है जिसमे नगर परिषद व राजस्व के लोग है वही भूमि स्वामी को सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया है सी एम ओ साहब के माध्यम से कार्यवाही कि जावेगी दस्तावेज मंगाए है दस्तावेज नही देने पर कार्यवाही करेंगे । *प्रियंक श्री वास्तव नायब तहसीलदार तलेन* नगर तलेन में जो भी कॉलोनीया कट रही है वह पूर्ण तह अवैध है वही कुछ लोगो ने इसके लिये संपर्क किया था तकनीकी स्वीकृति का बोला है वह एस डी एम साहब के यहाँ से होगा नही करते है तो कार्यवाही की जावेगी । *अशोक सिंह ठाकुर सी एम ओ नगर परिषद तलेन*