तलेन सोमवार को हिंदु धार्मिक उत्सव समिति नगर तलेन के तत्वाधान प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर में प्रातः 8 बजे भव्य विशाल प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी नगर के मनकामेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई। प्रभात फेरी नगर की सभी भजन कीर्तन मंडली शामिल हुई। प्रभात फेरी में भजन कीर्तनों पर राम भक्त जमकर नाचे। प्रभात फेरी का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत, तथा स्वल्पाहार करवा किया गया। प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गो से होते पुनः मनकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां पर हिंदु धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चन्दर सिंह यादव द्वारा भजन कीर्तन मंडली प्रमुख का स्वागत सम्मान किया । तत्पश्चात महाआरती हुईं तथा नगर परिषद तलेन की ओर से प्रसाद वितरण हुआ। इस प्रभात फेरी काफी संख्या में नगर के वरिष्ठजन, युवा बच्चे व महिलाएं शामिल हुई। वही दोपहर 12:30बजे नगर के वार्ड 1 मिर्जापुर वार्ड 4 बुरदा काछी पूरा शिवालय रामदेव मन्दिर बड़ा मंदिर माहेश्वरी मंदिर इकलेरा रोड हनुमान मंदिर राधा कृष्ण मंदिर मंडलोई पूरा श्री राम मंदिर चौधरी पूरा सहित सभी मंदिरों में महाआरती हुई व प्रसादी वितरण किया गया वही नगर के चौधरी पूरा स्थित रोकड़िया हनुमान मंदिर ,झाली पर मेहंदीपुर बालाजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गयी रात्रि में कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों भक्तो ने महाप्रसादी ग्रहण की।
नगर में निकली भव्य विशाल प्रभात फेरी जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत मंदिरों में हुआ महा आरती का आयोजन