तलेन -भारत सरकार के फैसले के बाद हिट एंड रन कानून में किए गए संशोधन का देशभर में चक्का जाम कर विरोध चल रहा है। मध्यप्रदेश में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के चलते पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। तलेन के पेट्रोल पंप पर सुबह से लाइनें लगी हुई हैं।ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल के चलते रविवार और सोमवार को अधिकतर पेट्रोल पंपों में ईंधन खत्म हो गया। शहर के कई पेट्रोल पंप ड्राई घोषित कर दिए गए हैं। जहां कहीं थोड़ा बहुत ईंधन बचा था वहां आज मंगलवार को लंबी कतार लगी रही। नगर में तीन पेट्रोल पंप स्थित है जिसमे शुजालपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर तक पेट्रोल खत्म हो गया वही पचोर रोड पर स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप शाम तक ग्राहकों की पूर्ति करता रहा वही पेट्रोल लेने काफी संख्या में लोगो की भीड़ देखने को मिली ।