तलेन नगर तलेन में मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से आए पूजित अक्षत्र कलश के साथ नगर में संत यात्रा निकाल कर नगर के सभी वार्डों के मंदिरों में अक्षत्र कलशों को स्थापित किया गया। नगर के इकलेरा रोड स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पर अक्षत कलशो का विधि विधान से पूजा अर्चन कर आरती की गई तत्पश्चात ढोल धमाकों व जय श्री राम की जय घोष के साथ नगर में पूजित अक्षत्र कलशो के साथ संत यात्रा निकाली गई ‌। यात्रा में सभी मोहल्ला प्रमुख पूजित अक्षत्र कलश को सिर पर रखकर निकले। यात्रा नगर के सभी वार्डों में स्थित मंदिरों में पहुंची जहां पर पूजित अक्षत्र कलश को स्थापित किया गया। जहां से 1 जनवरी से 15 जनवरी तक अभियान चलाकर अयोध्या आमंत्रण के रूप में अक्षत को प्रत्येक घर पहुंचाया जाएगा।यात्रा नगर के सभी वार्डो से होती हुई नगर के शासकीय अस्पताल स्थित मंदिर पहुंची। जहां पर संत यात्रा में उपस्थित संतों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा आरती के पश्चात यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर चंद्रर सिंह यादव, प्रमोद सिंह पवार ,हरि सिंह केशवाल, जगदीश लवंवशी, मनोज यादव, रघुनंदन लवंवशी, महेश भतकरिया , महेश यादव, निशांत शर्मा, मुकेश यादव , प्रेम पटेल, गोरी लाल यादव, धर्मेंद्र बिंझानी ,राज पुष्पद, पवन नाथ, मानसिंह यादव अरविंद सेन, महेंद्र यादव ,रामकृष्ण यादव, सतीश यादव, बादल यादव, लखन नाथ, रामबाबू कुशवाह, पवन यादव, विकास विश्वकर्मा, लखन यादव, पिंकेश यादव, राघव पवार, शुभम पवार सहित कई लोग उपस्थित थे।