तलेन -नगर परिषद तलेन अंतर्गत आने वाले वार्ड 1 मिर्जापुर कई वर्षों से शुद्ध पेयजल की मांग कर रहा था जिसको तत्कालीन नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव व वर्तमान पार्षद कविता नरेंद्र यादव के प्रयास से नवीन कूआ स्वीकृति करवा कर उसे जल्दी से जल्दी खुदवाया व नवीन पाइप लाइन डाली गई जिससे वार्ड 1 मिर्जापुर वासियो को शुद्ध पेयजल मिलेगा वही इस नई लाइन का उद्घटान पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र यादव द्वारा स्विच दबाकर किया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र यादव, अरुण यादव, प्रेमनारायण यादव पटेल, बादल यादव, नपा कर्मचारी उपस्थित रहे।नई पेयजल व्यवस्था के लिये वार्ड वासियो ने अध्यक्ष व पार्षद का आभार माना ।
वर्षो पुरानी शुद्ध पेयजल की वार्ड वासियो की मांग हुई पूरी