राजगढ वरिष्ठजन की सहायता के लिए प्रदेश में हेल्प एज इंडिया के माध्यम से हेल्प लाइन नंबर 14567 संचालित है । हेल्प लाइन पर इस वर्ष प्राप्त 13 हजार 923 कॉल पर सतत कार्यवाही जारी है । मई 2021 से प्रदेश में आरंभ हेल्पलाइन द्वारा वरिष्ठ जन को उन से संबंधित विभिन्न सेवाओं, समस्याओं के निदान की जानकारी दी जाती है। माता-पिता के भरण-पोषण के लिए 10 हजार रूपये का प्रावधान मध्य प्रदेश में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भरण-पोषण और कल्याण नियम 2009 भी लागू है । इसमें राज्य शासन के अधीन कार्यरत शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, अर्ध शासकीय उपक्रम, निगम, स्थानीय निकाय के कर्मचारियों के वेतन से अधिकतम 10 हजार रूपये काट कर भरण-पोषण के लिए उनके माता-पिता के बैंक खाते में जमा करने का प्रावधान है।
प्रदेश में वरिष्ठजन के लिए है हेल्पलाइन 14567 जारी