उमरिया | 27-जनवरी-2017 गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2017 के अवसर पर सायं 4 बजे मिनी मैराथन कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय स्टेडियम से प्रारंभ किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने हरी झण्डी दिखाकर धावकों को रवाना किया। मैराथन दौड़ स्टेडियम से प्रारंभ होकर कलेक्टर बंगला, नया बस स्टैण्ड, एस पी बंगला, सगरा चौक, फारेस्ट कालोनी, हास्पिटल चौक से वापिस स्टेडियम में समाप्त हुई। मिनी मैराथन कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के एनसीसी के छात्र, सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के नव आरक्षक, महाविद्यालय के एनएसएस के छात्र, पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, जिला शिक्षा कार्यालय से संबंधित खिलाड़ी एवं एनसीसी कैडिट के छात्र सम्मिलित हुए। धावकों में दो समूह बनाया गया प्रथम समूह में पीटीएस के जवान एवं द्वितीय समूह में विभागीय एवं विद्यालयीन छात्र शामिल रहे। मैराथन दौड मे पीटीएस समूह में सुरेश कुमार यादव प्रथम, विनोद शाक्य द्वितीय एवं मनोज कुमार इंदौरियां तृतीय स्थान पर रहे इन्होने निर्धारित समय के पूर्व अपनी यात्रा पूरी की। इसी प्रकार अन्य समूह में राजा भइया कोरी कक्षा 10 आर के स्कूल, करण सिंह धुर्वे कक्षा 12 उत्कृष्ट विद्यालय तथा जितेंद्र सोधियां कक्षा 10 आर के स्कूल क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैराथन दौड मे स्थान रखने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि मिनी मैराथन दौड में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से कहा कि दौड में जो जीते वो आगे बढ़ेंगे वही पीछे रहने वाले भी अपना प्रयास जारी रखे, वे भविष्य में जरूर प्रथम स्थान पाने में सफल होगे। उन्होने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ़ ऋषि पवार, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती साधना सिंह सिंगराम, अति.सीईओ जिला पंचायत अवधेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधी. अमित वर्मा, पीटीएस श्री सोनी, एसडीओपी दीपक मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह, जिला खेल अधिकारी शेख सलीम, शा.महा. प्राचार्य श्री सी बी सोधिया, व्याख्यता संजीव शर्मा, सीएमओ अनिल दुबे सहित बड़ी संख्या में अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
उमरिया मिनी मैराथन दौड़ में अव्वल रहा पीटीएस