महेश चन्द्र शर्मा, वजीरपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेवा में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित सिक्योरिटी ट्रेड की छात्राओं द्वारा फोजी पौशाक पहनकर भय मुक्त मतदान करने के लिए मतदाताओं को रैली निकाल कर जागरूक किया।राउमावि सेवा के प्रधानाचार्य लक्ष्मीचन्द मीणा ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा के बालकों ने फौजी की पौशाक पहनकर विद्यालय से मतदाताओं को भय मुक्त मतदान करने के लिए गांव के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली गई। बालकों ने भय मुक्त मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। रैली के साथ विद्यालय के कर्मचारी साथ रहे।
भय मुक्त मतदान के लिए मतदाताओं को रैली निकाल कर किया जागरूक