भोपाल- कांग्रेस के 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे चुनाव कांग्रेस ने 70 विधायकों को फिर से दिया टिकट कांतिलाल भूरिया की जगह उनके बेटे विक्रांत को टिकट दिया टिकट कटंगी विधायक टामलाल सहारे और गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी का टिकट कटा टामलाल सहारे ने पहले ही चुनाव लड़ने से कर दिया था मना उनकी जगह पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को दिया टिकट गोटेगांव से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति का भी टिकिट काटा सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने विक्रम मस्ताल को टिकट दिया बुधनी के रहने वाले टीवी सीरियल एक्टर हैं विक्रम मस्ताल कैलाश विजयवर्गीय के सामने कांग्रेस ने संजय शुक्ला को टिकट दिया कांग्रेस ने शिवपुरी जिले में बड़ा बदलाव किया पिछोर से 5 बार के विधायक केपी सिंह को शिवपुरी से प्रत्याशी बनाया जबकि पिछोर सीट पर शैलेंद्र सिंह प्रत्याशी बनाए गए भोपाल में विश्वास सारंगे के सामने मनोज शुक्ला को उतारा खरगोन जिले की भगवानपुरा सीट से निर्दलीय विधायक केदार डाबर को कांग्रेस ने टिकट दिया सूची में 39 ओबीसी, एससी के 22, एसटी के 30 कैंडिडेट कांग्रेस ने 65 टिकट 50 साल से कम उम्र के लोगों को दिए कांग्रेस ने 19 महिलाओं को भी बनाया प्रत्याशी 6 अल्पसंख्यक वर्ग के नेता, 5 जैन और 1 मुस्लिम को भी दिया टिकट 96 विधायकों में से 69 को कांग्रेस ने दिया टिकट गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने अवधेश नायक को चुनाव मैदान में उतारा अवधेश नायक भाजपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे हैं सिंधिया के साथ बीजेपी में गए और फिर वापस कांग्रेस में लौटे बैजनाथ यादव को कोलारस से टिकट दिया सुरखी से परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के ख़िलाफ़ जनपद अध्यक्ष नीरज शर्मा को प्रत्याशी बनाया नरयावली से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी पर ही दांव लगाया कांग्रेस ने हारे हुए नेताओं को भी दिए टिकट विजयपुर पूर्व विधायक रामनिवास रावत, जौरा में उपचुनाव हारे पंकज उपाध्याय, अटेर में पूर्व विधायक हेमंत कटारे, मेहगांव में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के भांजे राहुल भदौरिया को प्रत्याशी बनाया… गुना की बमोरी सीट पर पूर्व मंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल के बेटे ऋषि अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया… कन्हैया लाल पिछला चुनाव भाजपा के महेन्द्र सिंह सिसोदिया से हार गए थे। मुंगावली सीट पर भाजपा के पूर्व विधायक रहे स्व. राव देशराज सिंह यादव के बेटे राव यादवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया कांग्रेस ने बसपा से चुनाव लड़े नेताओं को भी प्रत्याशी बनाया ग्वालियर ग्रामीण सीट पर बहुजन समाज पार्टी से पिछला चुनाव लड़े साहब सिंह गुर्जर, भांडेर में पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया, पोहरी सीट पर पिछला उपचुनाव लड़े कैलाश कुशवाह, शिवपुरी जिले की पिछोर सीट पर केपी सिंह की जगह शैलेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया… शैलेंद्र के पिता भानु प्रताप सिंह पहले विधायक रह चुके हैं, वर्तमान में शैलेंद्र सिंह नगर पालिका अध्यक्ष हैं। कांग्रेस ने 5 सीटों पर किया बदलाव कटंगी से टामलाल सहारे की जगह पूर्व सांसद बोध सिंह भगत, गोटेगांव में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति की जगह शेखर चौधरी, गुनौर से विधायक शिवदयाल बागरी की जगह जीवन लाल सिद्धार्थ, भगवानपुरा में निर्दलीय विधायक केदार डाबर और झाबुआ में वर्तमान विधायक कांतिलाल भूरिया की जगह बेटे विक्रांत भूरिया को उम्मीदवार बनाया
भोपाल- कांग्रेस के 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे चुनाव कांग्रेस ने 70 विधायकों को फिर से दिया टिकट