* राजगढ़ /ब्यावरा जिले में अवैध शराब माफिया के विरुद्ध पुलिस अधिक्षक श्री धर्मराज (भा.पु.से.) के व्दारा चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना देहात ब्यावरा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है । पुलिस अधीक्षक व्दारा आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुऐ अवैध शराब के परिवहन व विक्रय पर रोकथाम लगाने के लिए जिले के समस्त थाना प्रभारियो को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी के तहत आज दिनांक 10.10.2023 को पुलिस अधीक्षक राजगढ श्री धर्मराज (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद रापुसे के मार्ग दर्शन तथा एसडीओपी ब्यावरा श्रीमती नैहा गौर (रा.पु.से.) के नेतृत्व मे थाना प्रभारी देहात व्यावरा उनि0 मुकेश गौड, थाना प्रभारी ब्याावरा शहर श्री अनील अवस्थी, थाना प्रभारी सुठालिया श्री अनिल राय, थाना प्रभारी करनवास श्री गोविन्द मीना , अपने अपने थाना के बल के साथ एवं आबकारी विभाग की टीम के साथ ग्राम कटारियाखेडी कंजर डेरो में अवैध शराब बनाने एवं बेचने के संबध में सूचना प्राप्त होने से 05 पार्टीयां बनाई जाकर ग्राम कटारियाखेडी में दबिश दी गई । दबिश में शराब बनाने की सामग्री महुआ लाहन करीब 35,000 लीटर कीमति करीब 26,25,000 लाख रूपये की नष्ट की गई एवं आरोपी राजेन्द्र कंजर उम्र 26 साल निवासी कटारियाखेडी के कब्ज से 160 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की शराब कीमति 32,000 रूपये एवं एक मोटर सायकल एचएफ डीलक्स कीमति 60,000 रूपये की , आरोपी आकाश कंजर उम्र 20 साल निवासी ग्राम कटारिखेडी के कब्जे से 160 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की शराब कीमति 32,000 रूपये एवं एक मोटर सायकल पल्सरर कीमती 80000 रूपये की जप्ती की गई एवं आरोपी केशर कंजर , मोहरसिहं कंजर , मानसिहं कंजर सर्व निवासी ग्राम कटारियाखेडी के ठिकानों से कुल 520 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमति 1,04,000 लाख रूपये की जपत की गई उक्तन तीनों आरोपी मौके से फरार हो गये । पांचों आरोपियों के ठिकानों से कुल 840 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमति 1,68,000 रूपये एवं दो मोटर सायकल कीमति 1,40,000 रूपये कुल मस्रूका कीमति 3,08,000 लाख का जप्त किया गया एवं 35,000 लीटर महुआ लाहन कीमति 26,25,000 लाख रूपये का मौके पर ही नष्ट करने मे सफलता प्राप्त की एंव आरोपीगणो के विरुद्ध थाना देहात व्यावरा मे प्रथक प्रथक अतर्गत धारा 34(2) आवकारी अधिनियम के अपराध पंजीवद्द कर विवेचना मे लिए गये। उक्त साराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी देहात व्यावरा उनि0 मुकेश गौड , थाना प्रभारी ब्यावरा सिटी नीलेश अवस्थी, थाना प्रभारी सुठालिया अनिल राय, थाना प्रभारी करनवास गोविन्द मीणा मय बल एवं थाना देहात सेसउनि शिवचरण यादव, सउनि0 राजू वर्मा, प्रआर 43 गंगाप्रसाद साहू, प्रआर 135 युगल किशोर, प्रआर 486 अरविन्द शर्मा, प्रआर0आर 336 चेतन, प्रआर0 338 संतोष, आर 160 हेमन्त, आर 310 गौरव, आर 203 गुरुगोविन्द, आर0 247 उमराव, आर. 791 परमेश्वर, आर. 340 धीरेन्द्र, सैनिक 205 नेपाल सिहं की महत्वपूर्ण योगदान रहा ।।
ग्राम कटारिया खेड़ी में जहरीली शराब बनाने की सामग्री महुआ लाहन करीब 35 हजार लीटर कीमती करीब 26 लाख 25 हजार रूपये की नष्ट* *आरोपियों के ठिकानों से कुल 840 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब कीमति 01 लाख, 68 हजार रूपये एवं दो मोटर सायकल कीमति 01 लाख 40 हजार रूपये, कुल मशरूका कीमती 03 लाख, 08 हजार रुपए का किया जप्त*