राजगढ़ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत गाडाहेट के संबंध में राज्य स्तरीय दल द्वारा उपलब्ध कराये गए जांच प्रतिवेदन अनुसार मृतकों एवं शासकीय कर्मचारियों के नाम से राशि का आहरण, साप्ताहिक मजदूरी से अधिक मजदूरी का भुगतान ऑनलाईन प्रदर्शित होना, सामुदायिक भवन के निर्माण संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नही कराए जाने तथा अनियमिततायें ऑनलाईन रिपोर्ट अनुसार वर्ष 2010-11, 2011-12 एवं वर्ष 2012-13 में किया जाना पाया गया है। प्रकरण में संबंधित तत्कालीन सचिव एवं सरपंच के नाम चिन्हित किये जाकर संबंधितों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कराये जाने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद खिलचीपुर को दिए गए हैं।
राजगढ़ सरपंच सचिव के विरूद्ध दर्ज होगा प्रकरण गाडाहेट पंचायत में अनियमितता का मामला