तलेन ( सतीश यादव ) भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा राजगढ़ जिले के नगर तलेन पहुंची। जन आशीर्वाद यात्रा का नगर में ढोल नगाड़ों व अतीश बाजी के साथ भव्य स्वागत हुआ। जहां पर ज्योतिरादित्य सिंधिया जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए। सिंधिया का स्वागत नगर परिषद अध्यक्ष व पार्षदों के साथ51 किलो की फूल माला के साथ किया गया वही सिंधिया ने अपने भाषण से पूर्व डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तलेन में आम सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा नरसिंहगढ़ के लिए शाजापुर के लिए सारंगपुर के लिए न मै मंत्री हु न में सांसद हू मैं तो आपके परिवार का सदस्य हु मैं नेता नहीं जनता का सेवक हुं । वह जनता मेरा परिवार है। सिंधिया परिवार का जीवन में लक्ष्य राजनीति का नहीं है जीवन में अगर लक्ष्य है तो वह लक्ष्य जन सेवा का है वह लक्ष्य प्रगति का है वह लक्ष्य विकास का है। मंच से प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं जम कर बखान किया वही यह यात्रा मध्यप्रदेश के जन जन के विकास व प्रगति की यात्रा है कांग्रेस की सरकार शून्य की सरकार है भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूण्य की सरकार है । वही सभा के दौरन मंच पर स्वागत के लिए लोकल नेताओं की जम कर भीड़ रही साथ आम जनता बारिश में भीगती रही सिंधिया के लिए बनाया गया हेलीपैड कोई काम नही आया। वही नेताओ के द्वारा तलेन नगर के लिए किसी भी प्रकार की कोई घोषणा व सौगात नही दी गयी इस मौके पर मंच पर सांसद रोडमल नागर, जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, विधायक नरसिंहगढ़ राज्यवर्धन सिंह, विधायक सारंगपुर कुंवर कोठार, पूर्व विधायक मोहन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलवर यादव मोना सुस्तानी प्रताप मंडलोई गौतम टेटवाल देव सिंह सोंधिया रघु नंदन शर्मा कैलाश राज बंशी लाल गुर्जर वीर बहादुर हुनमान प्रसाद गर्ग जे जे अग्रवाल कैलाश सोनी नीलम सोनी नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव पार्षद अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव कैलाश मोहन यादव सहित राजगढ़ जिले के वरिष्ठ नेतागण स्थानीय नेता तलेन सहित आसपास छेत्र की जनता जनार्दन मौजूद रही वही कार्यक्रम के अंत मे आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी ने माना ।
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची तलेंन यात्रा का नगर में हुआ भव्य स्वागत कांग्रेस पर जम कर बरसे सिंधिया