तलेन शुक्रवार को जन्माष्टमी के उपलक्षय में मास्टरमाइंड एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में एक आकर्षक रैली निकाली गई । जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राधा ,कृष्ण, वासुदेव ,मीरा, बाल गोपाल,सुदामा आदि की वेशभूषा में सुसज्जित होकर आए एवं भगवान कृष्ण की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई , जो विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो में सारंगपुर नाका, नगर पालिका कॉम्प्लेक्स, इकलेरा चौराहा और शुजालपुर नाका संजय कॉलोनी होते हुए विद्यालय पहुंची।वही विद्यालय के छात्र-छात्राओं की शोभा यात्रा का नगर में श्री कृष्णा यादव जन्मोत्सव समिति, मनोज यादव एडवोकेट ,मानसिंह यादव फोजी, फौजी सरकार राकेश यादव बर्तन वाले ,महेंद्र यादव नगर परिषद एवं पुलिस विभाग द्वारा स्वागत किया गया । वही इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संस्था के संचालक समस्त स्टाफ एवं सभी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह से शोभायात्रा में भाग लिया। अंत में बच्चो ने विद्यालय मटकी फोड़ी एवम प्रसादी वितरण किया गया उल्लेखनीय है मास्टर माइंड विद्यालय संस्था लगातार शिक्षण के साथ साथ सभी तरह की एक्टविटी करते रहते है ।
रैली निकाल कर मास्टर माइंड स्कूल ने मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी