तलेन नगर तलेन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर नगर में यादव अहिर समाज द्वारा भगवान् श्री कृष्ण की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा यादव मोहल्ले से आरती के पश्चात् बैंड बाजे , ढोल व आकर्षक झांकी के साथ प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा का नगर में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया वह भगवान श्रीकृष्ण पुजा अर्चना की गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए यादव धर्मशाला पहुंची । धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व विधायक गिरीश भंडारी, मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मोहन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव ,चंद्रर सिंह यादव, मंदिर समिति अध्यक्ष कैलाश यादव, अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण यादव, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव की उपस्थिति में, समाज के कक्षा 12 वीं 80 प्रतिशत व कक्षा 10 में 85% अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं व उनके माता-पिता को शील्ड, प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज यादव ने किया तत्पश्चात पर महा आरती व प्रसाद वितरण हुआ। शोभा यात्रा में नगर सहित आसपास क्षेत्र के काफी संख्या महिला ,पुरुष शामिल हुए। वही कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा।