महेश शर्मा वजीरपुर, कस्बा व आस पास के गांव ग्रामीण अंचलों में सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में 77 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में उपखण्ड अधिकारी जवाहरलाल जैन ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपखण्ड कार्यालय पर तहसीलदार प्रवीण गुप्ता ने तहसील कार्यालय पर झंड़ारोहण किया। वही विद्यालय के खेल मैदान में उपखण्ड का झंडारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली एवं क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है उन महापुरुषों से बच्चों को शिक्षा लेनी चाहिए। इस अवसर पर बालक बालिकाओं द्वारा देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रमों में लोगों ने पुरस्कार प्रदान किए। गांव के गणमान्य नागरिकों सहित विद्यालयों के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।वही चिकित्सा विभाग, जलदाय विभाग बिजली विभाग के अधिकारियों ने अपने कार्यालय पर झंड़ारोहण किया।