नगर तलेन में स्वतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी विद्यालय द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पीएम श्री विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा ध्वज रोहण किया तथा पुलिस जवानों द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया।
नगर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस