तलेन अखिल भारतीय सफाई मजदूर कां ट्रेड यूनियन 7262 के प्रदेश अध्यक्ष मगन झाझोंट जी एवं नगरीय निकाय कर्मचारी महासंघ के राकेश कुमार मिश्रा जी दोनों प्रदेश अध्यक्षों एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर कां ट्रेड यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू वाल्मिकी राजगढ़ जिला अध्यक्ष वीरु कछवाय नगरीय निकाय कर्मचारी महासंघ के राजगढ़ जिला अध्यक्ष देवीसिंह सोलंकी के आव्हान पर नगर परिषद तलेन के कर्मचारियों ने तलेन शहर अध्यक्ष मनोज चंदेले एवं तलेन शाखा अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा सहित नगर परिषद तलेन के समस्त कर्मचारियों के द्वारा 31 जूलाई 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते नगर परिषद तलेन के समस्त कार्यो को बंद किया जाकर नगर परिषद के बाहर मंच पर बैठकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपनी मांगों को लेकर घरना दिया। काम बंद हड़ताल को चलते सोमवार नगर में सफाई व कचरा गाडी नहीं चली नही नगर में जल प्रदाय किया गया। परिषद के समस्त कार्य बंद कर लगा रहा ताला। अन्य विभागों कि मांगों को मुख्यमंत्री जी के द्वारा पूरा किया गया है। लेकिन जो नगर परिषद निर्वाचन ड्यूटी से लेकर हो चाहे आयुष्मान कार्ड हो चाहे लाडली बहना योजना हो सब में ड्यूटी लगाकर कार्य लिया जाता है। फिर भी नगर परिषद की मांगों कि कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
नगर परिषद कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल से स्वच्छता व जलप्रदाय व्यवस्था रुकी