राजगढ़ भारतीय जनता पार्टी मंडल राजगढ़ ने आज से अपने महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है. भाजपा मंडल राजगढ़ के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी नीतियों से लोगों को अवगत करा रहे है । वही आप को बता दें कि महा जन सम्पर्क में जनता को 2014 से पहले देश में जो संप्रग सरकार थी, उसमें सत्ता के ऐसे केंद्र बन गए थे, जो संविधानेत्तर थे और उनकी देश के संविधान के प्रति कोई जवाबदेही नहीं थी। देश पॉलिसी पैरालिसिस (नीतिगत लकवे) का शिकार था। अर्थव्यवस्था ढेर हो रही थी और भ्रष्टाचार की स्थिति यह थी कि सरकार के मंत्री ही जेल चले जाते थे। मोदी सरकार ने तय समय सीमा में अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया है यह भी कार्यकर्ता जनता को बताएंगे । बीजेपी का यह अभियान 20 जून से लेकर 30 जून तक चलेगा. बीजेपी के इस दस दिवसीय अभियान के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी लोगों के घर-घर पहुंचकर बीजेपी सरकार की जनहितैषी योजनाओं से अवगत करा रहे है ।. आज इसी कड़ी में भाजपा मंडल राजगढ़ के वार्ड 14 के मोहनपुरा कालोनी,वार्ड 1 के बाड़िया बालदिया में महाजनसंपर्क किया गया । जिसमे भाजपा जिलामंत्री सीताराम जी वर्मा,मंडल अध्यक्ष मनीष जोशी,दारा सिंह जाट मंडल उपाध्यक्ष,प्रांजल खुजनेरी, देवीसिंह विश्वकर्मा, जीवन तंवर, होकम गुर्जर,राय सिह,कैलाश तंवर,