तलेन - मंगलवार को विधायक राज्यवर्धन सिंह द्वारा कायाकल्प के तहत सारंगपुर रोड से तो आंगनवाडी भवन केवट मोहल्ला तक के रोड का भूमिपूजन समारोह मनकामेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हुआ वही रोड की लंबाई लगभग 1 किलोमीटर व लागत 60 लाख 60 हजार है वही इस भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरसिंहगढ़ विधायक राज्यवर्धन सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी चन्दर सिंह यादव, गंगा प्रसाद चौधरी,गोपाल कृष्ण यादव, सी एम ओ अशोक ठाकुर उपस्थित थे । वही विधायक द्वारा क्षेत्र में अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया वही नगर के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिल कर पूर्ण कराने का आश्वासन दिया वही कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कनीराम कुशवाहा परसुखेड़ी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनिट का मौन रखकर श्रदांजली दी गयी । कार्यक्रम का संचालन महेश भतकरिया ने किया। इस मौके पर पार्षद महेश यादव, पार्षद प्रतिनधि राधेश्याम यादव ,आजाद वंशकार, शिव प्रसाद शर्मा गिरधारी जाटव, बाल कृष्ण यादव ,शिव आयडिया, अरुण यादव, एलम सिंह यादव, मान सिंह यादव श्याम जाट ,लाड सिंह ठेकेदार राम सिंह यादव ,राकेश यादव, राहुल यादव छोटू भतकरिया , सहित कई लोग व नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित थे ।