तलेन नगर के मुख्य तलेन सारंगपुर रोड पर नेवज नदी पर बने पुल की रेलिंग लंबे समय से टूटी पड़ी हुई है। वहीं इस पुल के दोनों ओर अंधे मोड़ हैं। जिससे पुल गुजरते हुए समय दुर्घटना घटने की आशंका बनी रहती है मुख्य मार्ग होने के कारण इस पुल से प्रतिदिन हजारों संख्या में वाहन निकलते हैं। वाहन चालक स्पीड में फर्राटा भर इस पुल से निकलते हैं किसी भी दिन टूटी हुई रेलिंग बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। अक्सर इस पुलिया से तमाम बड़े अधिकारियों से लेकर बड़े नेताओं नेताओं तक का यहां से गुजरना होता है और टूटी हुई इस पुल की रेलिंग को देखते हुए गुजरते हैं। लेकिन टूटी हुई रेलिंग को भी देख कर अनदेखा कर देते हैं । जब पुल पर दो वाहन तेज रफ्तार में क्रॉसिंग करते हैं तो दुर्घटना घटने की आशंका बनी रहती है। रेलिंग के दोनों और गहरी नदी है अगर जरा भी वाहन का संतुलन बिगड़ता है तो वहां सीधे नदी में गिर सकता है। और बड़ा हादसा हो सकता है। नगर के लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान देकर की रेलिंग को दुरुस्त किया जाए।
तलेन पुल की रेलिंग टूटी हो सकता है बड़ा हादसा