महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बटुकगिरी महाराज द्वारा विवेक चौधरी निवासी श्यारौली को भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में सहयोग प्रदान करने व महासभा को मजबूत बनाने के लिए एक वर्ष के प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। गिरी महाराज ने चौधरी से राजस्थान में हिन्दू महासभा को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौपते हुए संकल्प लिया। चौधरी ने गिरी महाराज को संत सभा में आश्वस्त किया कि वे अपने कार्य काल में राजस्थान में महासभा को नए मुकाम पर पहुंचाने का काम करेंगे।