राजगढ़ जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को एसडीएम राजगढ़ एवं तहसीलदार राजगढ़ के द्वारा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें जिला अस्पताल में अव्यवस्था है एवं अनियमितताएं पाने पर तहसीलदार द्वारा जिला अस्पताल के स्टाफ को अव्यवस्थित कार्य करने को लेकर फटकार भी लगाई गई वहीं उन्होंने समझाइश देते हुए कहा कि समय रहते कर्मचारियों में सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी आपको बता दें कि गत दिवस जिला अस्पताल के वार्ड में गाय एवं सांड घुस गए थे जहां मरीजों का उपचार चलता है वहां आवारा पशु घूम रहे थे और जिला अस्पताल प्रबंधक को इसकी खबर तक नहीं थी आवारा पशुओं का वादों में घूमते हुए फोटो वायरल होने के बाद जिला अस्पताल का प्रबंधक जागा वही पहले भी ऐसी कई घटनाएं जिला अस्पताल में घटित हो चुकी है अपनी लापरवाही हो एवं अवस्थाओं के कारण जिला अस्पताल कई बार चर्चा का विषय बन चुका है पर व्यवस्थाओं में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा