तलेन निज संवाददाता।* भारतवर्ष के स्वाधीनता संग्राम के दौरान मध्य भारत प्रांत क्रांतिकारियों की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। प्रथम बलिदानी कुंवर चैनसिंह, तात्या टोपे, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई सहित अनेक क्रांतिकारियों ने यहाँ बलिदान दिया है। ऐसे में केंद्रीय समिति के द्वारा स्वाधीनता के अमृत महोत्सव आयोजन के समापन समारोह के लिए मध्यभारत प्रांत के शिवपुरी का चयन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। अत: हम सभी का दायित्व है कि आगामी 18 मई को शिवपुरी में होने वाले समापन समारोह को हम सब ऐतिहासिक बनाएं। यह बात अखिल भारतीय साहित्य परिषद के मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर कुमार संजीव जी ने रविवार, 23 अप्रैल 2023 को अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जिला इकाई राजगढ़ द्वारा संस्कार कॉन्वेन्ट स्कूल, तलेन में आयोजित जिला सम्मेलन के दौरान कही। जिला सम्मेलन का शुभारंभ भारतमाता, सरस्वती जी एवं पूज्य गुरुदेव श्री विश्वंभरनाथ जी व्यास के चित्रों का पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में सुविख्यात पत्रकार दैनिक समय जगत समूह के प्रधान संपादक एवं लोक भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक त्रिपाठी की अध्यक्षता, प्रांताध्यक्ष डॉ कुमार संजीव, ग्वालियर के मुख्यातिथ्य, प्रांत महामंत्री श्री आशुतोष शर्मा, शिवपुरी, भोपाल संभाग सह संयोजक द्वय बख्शी श्री राकेश सक्सेना, पचोर (प्रधान सम्पादक, दैनिक समर्थ सहारा- भोपाल) एवं गीतेश्वर श्री बाबू घायल, आष्टा के विशेष आतिथ्य तथा आयोजन सहयोगी संस्कार कॉन्वेन्ट स्कूल तलेन के अध्यक्ष श्री रतन सिंह यादव, डायरेक्टर श्री देवसिंह यादव एवं श्रीमती उमेश रानी यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री मनीष सक्सेना, जिला महामंत्री श्री कैलाश नारायण सोनी, मंडल अध्यक्ष श्री जगदीश लववंशी, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती नीलम सक्सेना, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भारतसिंह यादव, मप्र अल्प संख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सहायक संचालक श्री अनिल सोनी, पत्रकार राजकुमार द्विवेदी-भोपाल, देवीसिंह बेस, बाल मोहन राठौड़, अरुण आजाद, खलील खाँ कुरैशी की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय है। इस अवसर पर सर्वश्री अशोक त्रिपाठी डॉ कुमार संजीव, आशुतोष शर्मा, कैलाश सोनी, नीलम सक्सेना, समाजसेवी हनुमान प्रसाद जोशी,संस्कार कॉन्वेन्ट स्कूल के अध्यक्ष रतन सिंह यादव, वरिष्ठ साहित्यकार कल्लू खाँ कुरैशी नाजा तथा तहसील इकाई के अध्यक्ष-महामंत्री हरिसिंह परिहार 'पतंग', राजेश व्यास, सुशील व्यास, विपुल सक्सेना, ओम सक्सेना, विवेक शर्मा, शैलेन्द्र मेवाड़ा, राजेन्द्र खत्री, सुनील नागर 'सरगम', कमल सिंह सोनगरा 'क्रान्ति', एडव्होकेट रामेश्वर तिवारी, राकेश बिसेन, बँटी राठौर, पवन नाथ को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सहभोज के बाद चार घण्टे से भी अधिक देर तक चले काव्य सत्र में जिलेभर से आए 50 से भी अधिक साहित्यकारों ने काव्यपाठ कर भरपूर वाहवाही और तालियाँ अर्जित की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री पत्रकार नीरज कुमार डाँगरा, विशेष आमंत्रित सदस्य हरिसिंह केशवाल, जितेन्द्र विश्वकर्मा, आचार्य लक्ष्मी नारायण यादव, धर्मेंद्र बिन्झाणी, प्रकाश पँवार, ललित सोनी, महेश भत्कारिया, घनश्याम जाटव, मनोज यादव, गणेश बैरागी, जसवंत सिंह उमठ, बलराम सिंह राठौर, बृजराज सिंह सक्तावत, मोकम सिंह सक्तावत, सतीश यादव, शुभम पँवार, पवन यादव, रकीब मोहम्मद, अजय भिलाला, राहुल यादव, धीरज यादव, राहुल सोनी, राजेश सोनी आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों की सहभागिता रही।कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा 'सत्यम' ने किया तथा आभार आयोजन सहयोगी संस्कार कॉन्वेन्ट स्कूल डायरेक्टर देव सिंह यादव ने माना।
क्रान्ति तीर्थ आयोजन के लिए मध्यभारत प्रांत को चुना जाना हमारा सौभाग्य : डॉ कुमार संजीव अखिल भारतीय साहित्य परिषद की राजगढ़ इकाई का जिला सम्मेलन संपन्न