तलेन ( सतीश यादव ) तलेन से 7 किलोमीटर दूर ग्राम बावड़ी खेड़ा में पीने के पानी की किल्लत को लेकर तथा शराब के ठेके को बंद को लेकर ग्रामीणों ने ने एकत्रित होकर नारेबाजी की तथा समस्या हल नहीं हुई तो 31 मार्च को चक्का जाम की चेतावनी दी ग्रामीणों ने बताया कि शासन द्वारा लाखों रुपए खर्च कर पानी की टंकी बनाई गई है परंतु उसमें पीने के पानी कि ग्राम में विकराल समस्या है 10: से 12 दिन में नलों में पानी आता है मुश्किल से 10 मिनट अभी से यह हाल है तो आगे गर्मी में क्या हालत होगी ग्रामवासी गांव से दूर क्षेत्र से मुश्किल से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं ऐसा नहीं कि हमने इस संबंध में शासन को अवगत नहीं कराया है परंतु उसके बाद भी हमारी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि शराब के ठेके से यहां के नागरिक काफी परेशान है शराब पीने वाले आए दिन गंदी गंदी गालियां देते हैं हरकत करते हैं गांव के गली मोहल्ले में नशे में धुत शराबी घूमते रहते हैं महिलाएं पुरुष सभ्य लोग काफी परेशान है शराब के ठेके पर गांव के ही नहीं आसपास के लोग भी शराब पीने आते हैं यहां के अच्छे लोगों का जीना हराम हो गया है ग्रामीणों ने मांग की है कि शराब का विक्रय धंधा यहां पर बंद हो ठेका बंद हो हमारी इन सब समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाली 31 मार्च को सड़क पर चक्का जाम किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की रहेगी ऐसा ग्रामीणों ने बताया..l. नारेबाजी करने वाले और आक्रोशित ग्रामीणों मैं अशफाक खा लालजी राम पटेल सूरत सिंह लववंशी नौशाद खान आत्माराम जनपद सदस्य नरसिंहगढ़ बबलू रामलाल लववंशी हरिओम लववंशी दीपक लववंशी गोपाल गोस्वामी बने सिंह अहिरवार दुर्गा प्रसाद हॉट ले रमेश गीत मानसिंह अहिरवार चंद्र सिंह ठाकुर कलीराम रोहित लववंशी शिवम लववंशी मोहन सिंह जयसवाल दिनेश लववंशी सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे
शराब ठेके को बंद करने व पानी की समस्या को लेकर स्टेट हाईवे पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन