महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, उपखण्ड कार्यालय पर गुरूवार को उपखण्ड अधिकारी जवाहर लाल जैन की अध्यक्षता में हुई। उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई के दौरान नौ परिवाद आए,लेकिन अधिकांश विभाग की कुर्सियां खाली नजर आई। वही लोगों को जन सुनवाई की सूचना भी नही होने के चलते लोग भी कम आए। उपखण्ड कार्यालय के लिपिक दिलराज मीणा ने बताया कि सभी विभागों के कर्मचारियों की अलग अलग टेबल कुर्सी लगाकर जन सुनवाई की व्यवस्था की गई। जिसमें 2परिवाद बिजली विभाग के , 2 पुलिस विभाग के , 1 शिक्षा विभाग का , 2 रसद विभाग के तथा 2 राजस्व विभाग के परिवाद आए। जिला कलेक्टर का दौरा था, लेकिन रद्द हो गया।इस दौरान शिक्षा विभाग से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश मीणा, पशु चिकित्सा से चिकित्सक सुरेश मीणा, परिवहन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
जन सुनवाई में अधिकारियो रहे नदारद