राजगढ़ प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री डाॅ. मोहन यादव ने गत दिवस जिले में हुई ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान कि अनुविभागीय कार्यालय सारंगपुर में समीक्षा की। इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर, कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित भी उपस्थित रहे। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण अधिकारी द्वार बताया गया कि जिले में जीरापुर-खिलचीपुर, माचलपुर, छापीहेडा, खुजनेर क्षेत्र में ओलावृष्टि में फसल को नुकसान हुआ है। जिस पर प्रभारी मंत्री डाॅ. यादव ने निर्देशित किया कि जिले के सभी किसानों के फसलों का सर्वे कराया जाए और जो फसलें फसल बीमा योजना में शामिल नहीं है। उन्हें आर.बी.सी.-6-4 में राहत राशि देने की बात कहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहां कि सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। किसानों के साथ खडी है। किसानों कि फसलों में हुए नुकसान का आंकलन करा कर हर संभव राहत देंगे। इस दौरान उन्होंने विकास यात्रा, लाड़ली बहना योजना कि भी समीक्षा की। किसानों के खेतों में पहुंचे प्रभारी मंत्री प्रभारी मंत्री डाॅ. यादव ने सारंगपुर के ग्र्राम तुकोगंज, अमलावता एवं छापीहेड़ा के ग्राम दर्यापुरा में किसानों के खेतों में पहुंचकर ओलावृष्टी से हुए नुकसान का जायजा लिया एवं किसानों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक श्री कुंवर कोठार, श्री ज्ञानसिंह गुर्जर, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, पूर्व विधायक श्री हजारीलाल दांगी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय तेम्रवाल सहित अधिकारी जनप्रतिनिधिगण साथ रहें।
ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का जायजा लेने किसानों के खेतों में पहुंचे प्रभारी मंत्री