वजीरपुर, पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों की वीरांगनाओं की मांग को पूरा करने करने लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मिलकर महामहिम राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी जवाहर लाल जैन को जनसुनवाई के दौरान ज्ञापन सौपा।एबीवीपी के नगर मंत्री रिन्कू बड़ौली ने बताया कि 14 फ़रवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर शहीदों की वीरांगनाए 28 फरवरी से शहीद स्मारक जयपुर में अपनी जायज़ मागों को लेकर धरने पर बैठी हुई है। दस दिवस तक कोई सुनवाई नही होने के चलते एबीवीपी ने विरांगनाओ की मांगो को अतिशीघ्र पूरा कराए जाने के संबंध में और वीरांगनाओ के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिस बालो के खिलाफ़ कार्यवाई करने के संबंध में महामहिम राज्यपाल के नाम उप जिला कलक्टर के जरिये ज्ञापन दिया गया है। जिससे वीरांगनाओ की जायज़ मागों को अतिशीघ्र पूरा किया जावे। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी । उसकी जिम्मेदारी पूर्णता सरकार की होगी। इस अवसर पर नगर सहमंत्री कपिल शर्मा, रघु वैष्णव, एसएफड़ी हेमन्त योगी, लवकुश जहाजी, बिरजू मीना, महेश चंद, अभिषेक मीना आदि ABVP कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वीर शहीदों की वीरांगनाओं की मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन