राजगढ़ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 9 फरवरी‘2017 की तैयारी हेतु कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्वास्थ्य शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग के जिला एवं विकासखण्ड अधिकारियों के साथ आयोजन तथा राष्ट्रीय आयरन प्लस इनिशियेटिव कार्यक्रम एवं लालीमा कार्यक्रम का उन्मुखीकरण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे द्वारा निर्देशित किया गया कि 9 फरवरी को सभी शासकीय एवं निजी शालाओं में 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि नाशक एल्बेन्डाजॉल की 1 गोली अवश्य खिलाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के सभी विभागों को ग्राम स्तर तक आपसी समन्वय से कार्य करने निर्देशित भी किया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एस. गुप्ता, अधीक्षक सह सिविल सर्जन डॉ. एस. यदु, जिले के समस्त बी.एम.ओ., परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास, परियोजना अधिकारी सर्व शिक्षा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं बी.आर.सी. मौजूद थे।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 9 फरवरी को कार्यशाला आयोजित