तलेन माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार को हिंदी पेपर के साथ प्रारंभ हुई नगर में परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र शासकीय कन्या हाई स्कूल , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर तीनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 853 छात्र-छात्राओं में से 846 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कुल 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा देने के बाद छात्रों ने कहा कि पेपर बहुत आसान रहा,वही परिक्षा केन्द्राध्यक्षों का कहना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा स्थाई रूप से पुलिस जवानों की ड्यूटी नहीं लगाई गई। पुलिस जवान आते हैं परीक्षा केंद्र को देखकर चले जाते हैं। पुलिस प्रशासन को स्थाई रूप से परीक्षा के समय जवानों की ड्यूटी लगानी चाहिए।