, तलेन ( सतीश यादव ) नगर बारवां रोड स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हो रही शिवपुराण कथा चौथा दिन महाशिवरात्रि पर्व पर कथावाचक आशा दीदीने दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जब राजा दक्ष प्रजापति ने यज्ञ का आयोजन किया तो उन्होंने भगवान शिव को छोड़ सभी को आमंत्रित किया। , लेकिन देवी सती हठ कर अपने पिता के घर चली जाती हैं। जहां दक्ष द्वारा शिवजी का अपमान किया जाता है। पति का अपमान सहन न होने पर देवी सती यज्ञ कुंड में कूदकर अपना शरीर त्याग देती हैं। जब यह बात महादेव को पता चलती है तो वे अपने गणों के साथ जाकर यज्ञ का विध्वंस कर देते हैं। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कथा में उपस्थित सभी लोगों द्वारा प्रांगण मिट्टी से बने शिव लिंग का अभिषेक भी किया ‌