राजगढ़ जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी‘2017 समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा। समारोह के व्यवस्थित आयोजन के उद्देश्य से ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि आयोजनों की अंतिम रिहर्सल स्थानीय स्टेडियम में की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे, पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीमति हिमानी खन्ना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजगढ श्री कमलेश भार्गव सहित परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के प्रतिभागी एवं उनके शिक्षक मौजूद रहे। समारोह के आयोजन पूर्व आयोजित इस अंतिम रिहर्सल के कार्यक्रमों के अवलोकन उपरांत कलेक्टर श्री पिथोडे द्वारा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधितों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु अंतिम रिहर्सल की गई