तलेन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ कूट रचित वीडियो एवं पोस्ट प्रसारित करने पर भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेई और पंजाब केसरी मीडिया संस्थान के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर शनिवार को एक आवेदन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा तलेन थाने में दिया गया।कांग्रेस द्वारा दिए गये आवेदन में कहा है कि मीडिया संस्थान पंजाब केसरी (मप्र-छग) एवं मप्र भाजपा प्रवक्ता डॉक्टर हितेश वाजपेयी द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुराने वीडियो के साथ छेड़छाड़, कूट रचना कर जनता में विद्वेष फैलाने तथा उनकी छवि को धूमिल करने का कुप्रयास कर अपराधिक कृत्य किया है। मीडिया संस्थान पंजाब केसरी (मप्र-छग) एवं मप्र भाजपा प्रवक्ता डॉक्टर हितेश वाजपेयी के विरूद्ध तत्काल प्रथम सूचना, रिपोर्ट, धारा 295 क, 420, 465, 469, 505 (2), 500 एवं 120-बी भारतीय दंड विधान एवं सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम की धारा 66, 67 व 68 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाए। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे।