खातेगांव अनिल उपाध्याय 9753414558 खातेगांव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी 2 सूत्रीय मांगो को लेकर 23 जनवरी से धरना आंदोलन पर है। धरना प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका व मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने खातेगांव परियोजना कार्यालय के सामने सरकार को सद्बुद्धि के लिए वैदिक विधान से यज्ञ कर आहुति डाली और गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायकों का कहना है कि सरकार हम से कम मानदेय पर ज्यादा काम करा रहा है। साथ ही अपने विभाग के अलावा अन्य विभागों के कामों में भी हमारी ड्यूटी लगाई जाती है। हमारी ओर से सभी काम पूरी ईमानदारी से किए जाते हैं। इसके बाद भी सरकार ना तो हमारा वेतन बढ़ा रही है, ओर ना ही सरकारी कर्मचारी को मिलने वाली सुविधाएं दे रही है। सरकार से हमारी मांगे कि हमें नियमित किया जाए और हमारा वेतन बढ़ाया जाए, सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए मंगलवार को हमने विधि विधान से यज्ञ किया ,जिसमें सभी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने यज्ञ में आहुति डालकर गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सहायिका मौजूद रही, गुस्साई कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे सरकार बदलने का मादा भी रखती है उनकी पहुंच घर-घर तक है ।ऐसे में सरकार को भी उनकी जरूरत की ओर ध्यान देना चाहिए उनका मानदेय बढ़ाना चाहिए और विनियमितीकरण करना चाहिए ।
सद्बुद्धि के लिए हवन पूजन, खातेगांव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया वैदिक विधान से यज्ञ