महेन्द्र शर्मा वजीरपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वजीरपुर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरत्न कोली की अध्यक्षता में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि रामकेश मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चन्द, तहसीलदार प्रवीण गुप्ता,मुख्य चिकित्सा अधिकारी धर्म सिंह मीणा रहे। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यालय की प्रधानाचार्या शबाना वानों ने विद्यालय के परीक्षा परिणाम के बारें में अवगत कराते हुए कहा कि विद्यालय के बालकों के परिजनों को नशे की आदत लगने से संस्कार बालकों में पड़ जाते है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम के लिए बालकों के अभिभावक इस ओर ध्यान दें तो विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत हो सकता है। विद्यालय में सभी वर्गों के साथ साथ प्रयोगशाला एक ही हॉल में तीन चलने में परेशानी होती है। इनके लिए हॉल की व्यवस्था करवाने की ओर ध्यान दिलाया। वही राउमावि श्यारौली में पांच लाख की लागत से बने पुस्तकालय भवन मय लैव कक्ष का लोकार्पण किया। राउमावि बड़ौली में वार्षिकोत्सव के दौरान 14 लाख रूपये की लागत से बने दो हॉल का लोकार्पण किया। राउमावि मैड़ी में वार्षिकोत्सव के दौरान कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बालकों का सर्वांगीण विकास होता है। घर घर पानी नही पहुंचे तो वोट लेने नहीं आऊंगा विधायक रामकेश मीणा ने वजीरपुर विद्यालय से वार्षिक उत्सव के दौरान पढ़ाई के स्तर की काफी उम्मीद जगाई है । उन्होंने कहा कि वजीरपुर में चारों तरफ पानी की पाइप लाइन डलवा दूंगा। जिससे घर घर पानी पहुंचेगा। अगर घर-घर पानी नहीं पहुंचा तो मैं वोट मांगने नहीं आऊंगा। यह आश्वासन वार्षिक उत्सव के दौरान विधायक ने दिया। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरत्न कोली ने कहा कि सरकार द्वारा बालकों को नि:शुल्क दो पोशाक, पुस्तक और अन्य सामग्री सुलभ करवाई है। आप भी अच्छी पढ़ाई कर विद्यालय का परिणाम अच्छा करे। इस अवसर पर सीबीईईओ अखलाक अहमद, अब्दुल वाकी उर्फ धम्मू,मुस्तफा व्यापारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष छोटे लाल व्यास मुकेश देहात विद्यालय स्टाफ में हरिमन मीणा,रामबाबू मीणा,धीरज कुमार और ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालक मोहम्मद जाकिर ने किया।
बालकों इस वर्ष मिली दो विद्यालय की नि:शुल्क ड्रेस