खातेगांव तहसील कार्यालय परिसर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 जनवरी से धरना आंदोलन पर है। जो 28 जनवरी तक चलेगा यदि 28 जनवरी तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो वे तालाबंदी पर चली जाएगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के धरने पर चले जाने के कारण आंगनवाड़ी केंद्रों का कामकाज ठप हो गया है ।आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांग नियमितीकरण और उनका वेतन वृद्धि हो उनका यह भी कहना है कि बीते 3 माह से उन्हें वेतन भी नहीं मिला है नगर के प्रमुख मार्गो से विरोध स्वरूप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।