कटिहार जिला - ऑल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं युवा नेता ओमप्रकाश राम और युनियन बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी बासुकी नाथ शाह ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नया टोला डेहरिया वार्ड नंबर 38 में झंडातोलन किया कहा कि पिछले 5 वर्षों से लगातार झंडातोलन आयोजित किया आ रहा है हर साल की भांति इस साल भी झंडा तोलन का प्रोग्राम रखा गया और भट्टा टोला वार्ड नंबर 45 में भी युनियन पदाधिकारी विक्की राय के आवास पर झंडा तोलन किया गया। बासुकीनाथ शाह यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार बिहार ने कहा कि 26 जनवरी 2023 को भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है भारत की प्रगति की यात्रा को देखें तो पाएंगे कि हमारा देश बहुत सी चुनौतियों को पीछे छोड़ आगे निकल चुका है भारत के लोग आज रक्षा से लेकर शिक्षा अंतरिक्ष और खेल प्रतियोगिताओं में दुनिया को अपना लोहा मनवा रहे हैं भारतीय गणतंत्र इसी कामयाबी का 74 वां जश्न मनाने जा रहा है 26 जनवरी के दिन ही 1950 भारत का संविधान लागू हुआ था इसलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में जाना जाता है हर बार की तरह इस बार भी देश वासियों में राष्ट्रीय पर्व को को लेकर जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है, ऑल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस के संस्थापक सासाराम के लोकसभा पूर्व सांसद प्रत्याशी स्वर्गीय हमारे बड़े भाई रामएकबाल राम जी आज ही दुनिया में नहीं है लेकिन सभी के दिलों में हैं आज वह दुनिया में नहीं है लेकिन हम सभी को मिलकर उनका सपना को पूरा करना है वह हमेशा गरीब विकलांग विधवा वे असहाय लोगों आवाज को उठाने का काम करते थे लेकिन वह काम आज अधूरा पड़ा हुआ है आज हम सभी को मिलकर पूरा करना है यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव लोकप्रिय युवा नेता ओमप्रकाश राम जी के साथ यूनियन के तमाम पदाधिकारी गरीबों का आवाज उठाने का काम कर रहे है। झंडा तोलन के प्रोग्राम में उपस्थित अशोक रॉय,तारा देवी , गूंजा देवी ,आशा देवी ,शुखिया देवी ,शुलेना देवी, शोशिल मसोमत, मोसोमत दुरपतिया,भादिया मसोमत, गीता देवी,कड़की देवी,विकी रॉय ,पुस्कर रॉय,गोतम रॉय, राजा रॉय, शोभा देवी,परकश रॉय, सोनू रॉय,दिवाली रॉय, बाटेसर रॉय, रामू रॉय, शुगिया देवी,बबिता देवी,केदार नाथ शाह, दीपक चौरसिया, रिमी मजूमदार, सलमा बेगम आदि।
आॅल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस यूनियन ने धूमधाम ने मनाया गणतंत्र दिवस।